Kalki AD 2898 के निर्देशक से राणा दग्गुबाती को हुई जलन, वजह जान कर फैंस को लगेगा 440 वॉट का झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 21, 2023, 12:24 PM IST

राणा दग्गुबाती ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रभास की फिल्म कल्कि एडी 2898 के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो हाल ही में फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। एक्टर ने कहा कि सेट का माहौल देखकर मुझे फिल्म के निर्देशक नाग अश्विनी से जलन होने लगी। मैंने इस बारे में उन्हें भी बताया था।

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाया था। उनके काम को लोगों ने खूब पंसद किया था। बाहुबली में राणा दग्गुबाती प्रभास के सौतेले भाई बने थे। एक्टर की हाल ही में फिल्म राणा नायडू रिलीज हुई है। एक्टर इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर में से एक है। राणा ने बताया कि वो कल्कि एडी 2898 (Kalki Ad 2898) के सेट पर गए थे।

उन्होंने कहा कि पहली बार मुझे किसी से जलन हुई जब मैं कल्कि के सेट पर गया था। मैं स्टार वॉर्स के विजुअल इफेक्ट को देखते हुए बड़ा हुआ है। मैं इस तरह की फिल्मों को देखना पसंद करता हूं। फन्नीली, नाग (नाग अश्विनी) को भी इस तरह की फिल्में देखना पसंद है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि साइस फिक्शन मुख्यधार फिल्मों से अलग होती है।

End of Feed