Nitesh Tiwari on Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ स्टार यश (Yash) की लीड रोल वाली फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैा। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म रामायण का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच अब फिल्म के डायरेक्टर नीतेश तिवारी (Nitesh Tiwari) का एक वीडियो सामने आया है, जो उनके बर्थडे पर नमित मल्होत्रा ने शेयर किया है। इस वीडियो में नीतेश तिवारी ने फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। तो चलिए जानते हैं नीतेश तिवारी ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' के नाम दर्ज हुआ ये धांसू रिकॉर्ड, 10 हजार क्रू मेंबर्स वाली बनी पहली फिल्म)
नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: Namit Malhotra X)
नीतेश तिवारी ने कही ये बात
रणवीर कपूर और यश की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के डायरेक्टर नीतेश तिवारी का एक वीडियो है। नीतेश तिवारी के बर्थडे के मौके पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने डायरेक्टर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नितेश तिवारी रणबीर कपूर से बात करते नजर आ रहे हैं। नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर के साथ बातचीत में बताया कि जब उन्हें रामायण डायरेक्ट करने का मौका मिला, तो उनके मन में एक साथ कई इमोशन्स थे।उन्होंने कहा कि 'ये काम डराने वाला भी था, चुनौती भरा भी। क्योंकि रामायण जैसी महान कहानी को पर्दे पर लाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।' नितेश तिवारी ने कहा कि ऐसी कहानी को सही तरीके और सही सोच के साथ दिखाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'मेरे मन में कभी एक पल के लिए भी शक नहीं आया कि हम इसे नहीं कर पाएंगे। जब आपके पास रामायण जैसी कहानी हो और साथ में नमित मल्होत्रा और DNEG जैसी टीम हो, तो आप उस मौके को छोड़ नहीं सकते।' (ये भी पढ़ें: 'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayana' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव)
नमित मल्होत्रा ने किया विश
वहीं नमित मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ काम करना उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है। नामित ने लिखा, 'नितेश से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो हर चीज को बहुत शांति और साफ सोच के साथ संभालते हैं। जिस तरह वो इस कहानी को समझते हैं और उसे पर्दे पर जिंदा करने की कोशिश करते हैं, वो सच में कमाल है।' इस दौरान नमित मल्होत्रा ने नितेश तिवारी को जन्मदिन की बधाई भी दी।
