Ramayana: पहले पार्ट में बस इतने मिनट के लिए नजर आएंगे सनी देओल, छोटे से रोल से मचाएंगे बड़ा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2025, 01:27 PM IST

Ramayana Sunny Deol Role: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की लीड रोल वाली फिल्म रामायण (Ramayana) के पहले पार्ट में सनी देओल (Sunny Deol) का कितना रोल होने वाला है, इसका खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट में सनी देओल के रोल को रेकर

Ramayana Sunny Deol Role: डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का ये टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म के इस टीजर को काफी पसंद किया गया। फिल्म के टीजर के सामने आने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठ गया था। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के साथ-साथ सनी देओल (Sunny Deol) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इन सब से बाद अब फिल्म रामायण से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में सनी देओल के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Ramayana Sunny Deol Role

Image Source: Sunny Deol Instagram/ Zoom

पहले पार्ट में नहीं मिला ज्यादा स्क्रीन टाइम

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म रामायण से जुड़ा अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। India Today की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल फिल्म रामायण के पहले पार्ट में केवल 15 मिनट के लिए नजर आएंगे। सनी देओल को ये 15 फिल्म पहले पार्ट की एंडिंग में मिलने वाले हैं। सनी देओल का बड़े फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा। पहले पार्ट में सनी देओल की छोटी मगर दमदार एंट्री होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल करते नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म रामायण के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर नहीं दी है।

End of Feed