'Ramayana' में भगवान हनुमान बनने के लिए Sunny Deol ने घटाई फीस, अब चार्ज करेंगे इतने करोड़

Sunny Deol Fees for Playing Lord Hanuman Role: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'रामायण' में सनी देओल ने भगवान हनुमान के किरदार के लिए अपनी फीस में भारी कटौती कर दी है। यहां जानिए अभिनेता अब कितने रुपये चार्ज कर रहे हैं।

Sunny Deol Fees for Playing Lord Hanuman Role: साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कई फिल्मों का बोलबाला रहा है। इन फिल्मों में से एक एक्टर सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) भी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 524 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब सनी देओल को कई फिल्मों के ऑफर्स मिल रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल को मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान हनुमान का रोल ऑफर हुआ है। इस रोल के लिए पहले सनी देओल (Sunny Deol) ने लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज करने जा रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसमें कटौती कर दी है।

Sunny Deol

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल ने फिल्म 'रामायण' के हां कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। अभिनेता इस प्रोजेक्ट पर फोकस करना चाहते हैं और उन्हें भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी में काफी बदलाव भी करने होंगे। बता दें सनी देओल ने इस रोल के लिए अब 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। उन्होंने निर्माताओं को 5 करोड़ का डिस्काउंट दिया है। फैन्स भी सनी देओल को भगवान हनुमान के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed