Ramayana: सीता के हाथ में शस्त्र देख भड़के लोग? विवाद के बीच नितेश तिवारी ने दिया जवाब

Nitesh Tiwari On Sai Pallavi Action Scenes: बॉलीवुड फिल्म "रामायण' में सीता बनी सई पल्लवी को शस्त्र उठाते देखा गया, जिसे लेकर लोगों ने कई सवाल उठाए। इस मामले पर अब नितेश तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है।

Nitesh Tiwari On Sai Pallavi Action Scenes: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'रामायण' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। 10 दिनों में ही वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 1200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 'रामायण' की अपार सफलता दिन पर दिन और बढ़ती जा रही है। लेकिन इस सफलता के बीच ही फिल्म पर कई सवाल भी उठे। 'रामायण' में एक्ट्रेस सई पल्लवी ने सीता का किरदार अदा किया। लेकिन मूवी में कई सीन्स ऐसे भी रहे, जिसमें सीता को शस्त्र उठाते देखा गया। इस मामले पर मुकेश खन्ना ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही लोगों ने भी मेकर्स को आड़े हाथों लिया। वहीं अब 'रामायण' (Ramayana) में सीता के एक्शन सीन्स पर खुद नितेश तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'रामायण' की आंधी में टूटे रिकॉर्ड्स, 10वें दिन 1200 करोड़ पार हुई कमाई

Ramayana: सीता ने क्यों उठाए शस्त्र? नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने 'द फेडरल' संग बातचीत के दौरान 'रामायण' में सीता के शस्त्र उठाने का बचाव किया है। उन्होंने बताया कि मूवी में सीता माता का किरदार रामायण के अलग-अलग संस्करणों से लिया गया है। नितेश तिवारी ने संस्कृत की 'अद्भुत रामायण' और 15वीं सदी की 'बिलंका रामायण' का नाम बताया। नितेश तिवारी ने इस बारे में कहा, "ये चीजें माता सीता की अलग-अलग छवि को दिखाती हैं। सीता माता केवल सहनशीलता की प्रतिमूर्ति ही नहीं बल्कि एक योद्धा और ब्रह्मांडीय शख्सि का स्वरूप हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'रामायण' की सुनामी में उड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, 9वें दिन की कमाई से 'धुरंधर 2' भी छोड़ा पीछे

    End of Feed