Ramayana से सामने आया रवि दुबे का पहला पोस्टर, लक्ष्मण बनकर छाए एक्टर

रणबीर कपूर के बाद अब रामायण से रवि दुबे का लक्ष्मण रूप सामने आया है। हाथ में धनुष-बाण लिए एक्टर के दमदार पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया था, लेकिन अब 'रामायण' (Ramayana) से सामने आई एक और झलक चर्चा में है। इस बार रवि दुबे लक्ष्मण बनकर छाए हुए हैं। हाथ में धनुष-बाण, चेहरे पर वीरता और आंखों में दृढ़ निश्चय लिए रवि का अंदाज एक ऐसे योद्धा की याद दिलाता है, जो अपने भाई की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उनका यह रूप सिर्फ युद्ध के लिए तैयार एक वीर की तस्वीर नहीं, बल्कि उस भाई की कहानी भी कहता है, जिसने हर कदम पर भगवान राम का साथ दिया। फिल्म के इस नए पोस्टर ने लक्ष्मण के साहस, त्याग और भाई के प्रति अटूट प्रेम की झलक दिखाकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। (Pic Credit-Shah Rukh Khan की किंग में हुई Kareena Kapoor Khan की एंट्री, साथ में करेंगी डांस)

Ramayana

भगवान राम की ढाल बनकर सामने आए रवि दुबे (pic credit-ramayana)

राम की ढाल बनकर सामने आए रवि दुबे

फिल्म के मेकर्स ने रवि दुबे का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा और राम की ढाल।' यह पंक्ति लक्ष्मण के किरदार की सबसे बड़ी खासियत को सामने लाती है। राम के साथ वनवास जाने से लेकर हर संकट में उनके साथ खड़े रहने तक, लक्ष्मण का जीवन भाई के प्रति प्रेम और त्याग की मिसाल रहा है। लक्ष्मण बनने के अपने अनुभव पर रवि दुबे ने कहा कि इस किरदार से जुड़ी भावनाओं को शब्दों में बताना मुश्किल है। उनके मुताबिक, लक्ष्मण साहस, शक्ति, भक्ति और त्याग का मेल हैं। भगवान राम के प्रति उनका प्रेम और उनके विचार हमेशा से प्रेरणा देते रहे हैं। इस महान किरदार को निभाना उनके लिए बेहद खास है।

End of Feed