Ramayana Trailer: 1000 बार देखेंगे फिर भी नहीं भरेगा मन, श्रीराम बनकर हर फ्रेम में छाए रणबीर, यश ने किए रोंगटे खड़े

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के अवतार में नजर आए। ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया।

Ramayana Trailer: जिस पल का करोड़ों फिल्म प्रेमी और राम भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ गई है। 'रामायण' (Ramayana) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। आइए रामायण के ट्रेलर पर नजर डालते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-75 करोड़ रुपये में हुआ 'Ramayana' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स का सौदा, T-Series ने मारी बाजी)

ramayana trailer

रामायण का ट्रेलर रिलीज (pic credit-ramayana movie/chatgpt)

रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज

फिल्म रामायण के ट्रेलर की शुरुआत रावण की दमदार एंट्री से होती है, जो शुरुआत से ही माहौल को बेहद रोमांचक बना देती है। रावण एक महल के दरवाजे पर पहुंचता है, लेकिन उसका स्वागत नहीं होता। इसके बाद वह अपनी अपार शक्ति का प्रदर्शन करते हुए तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमा लेता है। रावण के बढ़ते अत्याचार से देवता और ऋषि-मुनि चिंतित हो उठते हैं। तब भगवान विष्णु, अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पहले उन्होंने रामानंद सागर के शो में भगवान राम का रोल निभाया था। ट्रेलर में यश का लुक बेहद खतरनाक लग रहा है। रावण के किरदार में वो बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर तो भगवान राम के कैरेक्टर में बिल्कुल दिव्य लग रहे हैं।

End of Feed