Ramayana: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की अपकमिंग मूवी रामायण लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अच्छा-खासा बज देखने को मिल रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल हो गई है और इसकी शूटिंग भी चल रही है। हाल ही में रामायण से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में रणबीर कपूर और यश एक साथ नजर नहीं आएंगे। दोनों स्टार अलग-अलग अपने सीन शूट कर रहे हैं। दोनों को आप साथ नहीं देख पाएंगे।
नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण में पहली बार रणबीर कपूर ( Ranbir kapoor) और यश( Yash) साथ काम करने वाले हैं। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) जहां भगवान राम का किरदार कर रहे हैं वहीं साउथ एक्टर यश रावण के रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस इंजतर नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि दोनों स्टार्स को साथ में देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी न्यूज नहीं है। क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में रणबीर और यश के साथ में बेहद कम सीन हैं।
जैसा की रामायण में बताया गया है भगवान राम और रावण का आमना-समाना बिल्कुल अंत में होता है। फिल्म मेकर्स भी इसी को फॉलो करते हुए कहानी को बिल्कुल ऑरिजिल रखना चाहते हैं। हालांकि यश के अधिकतर सीन सीता बनी साई पल्लवी और सनी देओल ( हनुमान) के साथ होंगे। लव एंड वॉर के बाद रणबीर कपूर रामायण की शूटिंग करेंगे वहीं यश ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है।
