Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: दुनिया भर में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाएगी रणबीर-यश की फिल्म, इतना होगा बिजनेस

Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण' रिलीज हो गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन डबल सेंचुरी नहीं लगा पाएगी।

Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर के दिन रिलीज कर दी गई है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर जिस इंसान ने यह फिल्म देखी है, वो इसकी जमकर तारीफ कर रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। आमतौर पर दिवाली से ठीक पहले फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हालांकि 'रामायण' इस परंपरा को बदलने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग ने ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म पहले दिन दुनिया भर में कितने करोड़ रुपये अपनी झोली में बटोर पाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी ने भी की तारीफ)

Ramayana Global Box Office Prediction Day 1

पहले दिन इतने करोड़ का कलेक्शन करेगी 'रामायण' (Pic Credit: Instagram)

भारत में पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

फिल्म की रिलीज से पहले 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग करीब 96.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ब्लॉक बुकिंग को हटाने के बाद यह आंकड़ा 77.44 करोड़ रुपये रह जाता है। फिल्म ने अब तक देशभर में 83,172 शो के लिए करीब 25.73 लाख टिकट बेच दिए हैं। इनमें पहले दिन की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा रही है। ओपनिंग डे के लिए फिल्म ने करीब 39.40 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। ब्लॉक बुकिंग को हटाने पर यह आंकड़ा 33.36 करोड़ रुपये है। पहले दिन के लिए 23,699 शो में लगभग 10.14 लाख टिकट बिक चुके हैं। अब इन आंकड़ों को देखने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह भारत में 100 करोड़ रुपये की तगड़ी ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: क्या तीन फिल्मों में पूरी होगी Ramayana की कहानी? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खोला राज)

दुनिया भर में 'रामायण' लेगी इतने करोड़ी की ओपनिंग

भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'रामायण' की एडवांस बुकिंग मजबूत दिखाई दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। इसमें भारत के अलावा विदेशी बाजारों का योगदान 40 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। अमेरिका में फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए 51,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। 'रामायण' की एडवांस बुकिंग और विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए फिल्म के पहले दिन दुनियाभर में करीब 160 करोड़ रुपये कमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो 'रामायण' शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों के 120 करोड़ रुपये के ग्लोबल ओपनिंग आंकड़े को पीछे छोड़ सकती है।

End of Feed