Ramayana First Half X Review: मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana :Part 1) को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही हाइप देखने को मिल रही है। हाल ही में मुंबई में इस मूवी की सेलेब्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की गई। सेलेब्स ने फिल्म देखने के बाद 'रामायण' की जमकर तारीफ की। आज यानी 5 नवंबर को यह मूवी दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म के विजुअल्स, शानदार एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। अब लोगों ने फिल्म का फर्स्ट हाफ देखने के बाद एक्स पर अपने रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: दुनिया भर में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाएगी रणबीर-यश की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)
'रामायण' को लेकर आया दर्शकों का रिएक्शन
दर्शकों ने फर्स्ट हाफ को बताया बेहद शानदार
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की चारोंओर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'रामायण को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।' वहीं दूसरे ने यश के लुक सराहना की। तीसरे ने लिखा, 'पहला हाफ पूरा हो गया है, अब तक सब कुछ एकदम परफेक्ट लग रहा है। बस एक ही अफसोस है कि इसे IMAX में देखने के लिए इंतजार करना चाहिए था। 'रामायण' ने रामानंद सागर की 'रामायण' के साथ पूरा न्याय किया गया है।'
कुछ को फिल्म के वीएफएस पसंद नहीं आए हैं। चौथे यूजर ने लिखा, 'वीएफएक्स अब तक खराब हैं लेकिन फिर भी मुझे यह पसंद आ रहे हैं। आखिरकार यह रामायण है। बाकी सभी कलाकार बहुत अच्छे हैं। अब तक 45 मिनट हो चुके हैं।'
आशीष चंचलानी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए निर्देशक नितेश तिवारी को इसका सबसे बड़ा मजबूत पक्ष बताया। उनके अनुसार फिल्म की भव्यता, एक्शन और कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने का तरीका इसे खास बनाता है। ऐसे में 'रामायण' को लेकर सामने आया यह सकारात्मक रिव्यू फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा सकता है। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता और यश को रावण के रोल में देखा जा रहा है।
