Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी ने भी की तारीफ

रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज से पहले बादशाह ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी ने भी इसे भारतीय संस्कृति और सिनेमा के लिए गर्व का पल बताया है।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) रिलीज से पहले ही फिल्मी दुनिया में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह है, तो दूसरी तरफ इसे देखने वाले सितारे भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रिलीज से ठीक पहले सिंगर बादशाह ने फिल्म देखने के बाद ऐसा रिव्यू दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए खास बताया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर बदलेगी रजनीकांत की मूवी? 30 मिनट के नए सीन देखकर खुश होंगे फैंस)

ramayana movie (3)

रामायण देखकर गदगद हुए ये स्टार्स (pic credit-instagram)

बादशाह को रुला गई रणबीर कपूर की 'रामायण'

बादशाह ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि हर एक सीन बेहद शानदार है और फिल्म के किरदार असली लगते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से रामायण की कहानी जानते हुए भी फिल्म देखते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। बादशाह ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की। खास तौर पर जटायु वाले सीन को उन्होंने बेहद शानदार बताया। उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह के काम की तारीफ करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की।

End of Feed