Ramayana: रणबीर कपूर-यश की मेगाबजट मूवी में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री!!

Amitabh Bachchan joins Ramayana: रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। फिल्म रामायण की स्टारकास्ट काफी लम्बी-चौड़ी है, जिसमें एक नाम और भी जुड़ गया है। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन रामायण के साथ जुड़ गए हैं, जो इसको अपनी आवाज देंगे।

Amitabh Bachchan joins Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और सबसे बड़ी मूवी है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे स्टार्स हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा खबर की मानें तो इसके साथ अब अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है, जो रामायण को अपनी आवाज देंगे और नरेटर का रोल अदा करेंगे।

Amitabh Bachchan in Ramayana

Image Source: Ramayana

मिड-डे से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है, "हम रामायण के साथ अमिताभ बच्चन को जोड़ने के बारे में प्लान कर रहे हैं। उनकी आवाज से रामायण को अगल स्तर प्राप्त होगा, जो कोई दूसरा कलाकार नहीं दे सकता है। मेकर्स इस चीज को लेकर साफ है कि बिग बी अपनी आवाज से रामायण को शुरू करें और सूत्रधार का रोल अदा करें। इन दिनों बिग बी से इस बारे में बात चल रही है। अगर बिग बी को किसी चीज से दिक्कत होगी तो मेकर्स उस पर काम करेंगे। बिग बी की आवाज में रामायण की शुरुआत का असर दर्शकों पर अलग ही होगा।"

End of Feed