TITLE ANNOUNCEMENT- RAMAYANA 3D : रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) -साई पल्लवी( Sai Pallavi) स्टार मूवी 'रामायण' को लेकर काफी बज बना हुआ है। निर्माता नमित मल्होत्रा की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले न्यूज आई थी कि रामायण का टाइटल वीडियो रिलीज किया जाएगा। अब टाइटल से जुड़ी एक और अपडेट हाथ लगी है, वो यह कि रामायण के टाइटल अनाउन्समेन्ट को फिल्म प्रमाण बोर्ड का यू सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे पास कर दिया गया है और यह लोगों के बीच रिलीज होने के लिए पुरी तरह से तैयार है।
रामायण( Ramayana) के लिए फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा( Namit Malhotra) और नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) समेत पुरी टीम ने कम कस ली है। फिल्म के टाइटल वीडियो को हरी झंडी मिल गई है। मेकर्स इसे प्रमोशनल वीडियो के रूप में इस्तेमाल करने वाले हैं। फिल्म प्रमाण बोर्ड ने इसे क्लियर कर दिया है। यह टाइटल वीडियो 2 मिनट 36 सेकेंड का होने वाला है। हालांकि अभी तक इसे लोगों के लिए रिलीज नहीं किया गया है। उम्मीद है कि फैंस को जल्द ही रामायण की पहली झलक देखने को मिलेगी।
बात करें रामायण की रिलीज डेट की तो यह फिल्म दो पार्ट में बन रही है। पहले पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर आएगा वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म के लिए बहुत दिनों से चर्चा बनी हुई है, यह इंडियन सिनेमा की बिग बजट फिल्मों में से एक होने वाली है। इसके लिए बड़े लेवल पर तैयारीयां हो रही है। फिल्म के लिए भव्य सेट बनाए गए हैं। रामायण में रणबीर कपूर-साई पल्लवी और यश अहम रोल में हैं।
