Ramayana 1st Review: सिनेमाकॉन 2026 में हुई 'रामायण ' की स्क्रीनिंग, मूवी देख क्रिटिक्स ने लुटाया प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 20, 2026, 03:08 PM IST

Ramayana Screening: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) की अभी हाल ही में सिनेमा कॉन 2026 (CinemaCon 2026) में स्क्रीनिंग की गई है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने ये रिव्यू किया है।

Ramayana Screening: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को बेताब कर रह हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इन सब के बाद अब अमेरिका के लास वेगास में हुए सिनेमाकॉन 2026 (CinemaCon 2026) में फिल्म के कुछ हिस्से को दिखाया गया है। इसके बाद से फिल्म रामायण की जमकर तारीफ हो रही है। (ये भी पढ़ें:Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)

Ramayana Screening

'रामायण' ने स्क्रीनिंग में मचाया धमाल (Image Source: Ramayana Movie)

सिनेमा कॉन 2026 में दिखाई गई फिल्म

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण की अभी हाल ही में हुई स्क्रीनिंग है। फिल्म को सिनेमा कॉन 2026 में कुछ लोगों को दिखाया गया है। यूट्यूब चैनल Mr Like It Or Not की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिनेमाकॉन इवेंट में चुने हुए कुछ लोगों को फिल्म के लगभग 20 मिनट के अनसीन फुटेज दिखाए गए। फिल्म देखने के बाद लोगों ने इमर्सिव क्वालिटी की खूब तारीफ की। फिल्म की कहानी की भी लोगों ने जमकर तारीफ की है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस झूम उठे हैं। (ये भी पढ़ें: कैसे जिंदगी बिता रहे हैं 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी? कभी घर-घर में होती थी पूजा)

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को मेकर्स इसके दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 में दिवाली पर रिलीज होने वाला है, तो वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा।

End of Feed