कैसे जिंदगी बिता रहे हैं 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी? कभी घर-घर में होती थी पूजा

'Ramayan' fame Sunil Lahri: 'रामायण' में लक्ष्मण का यादगार किरदार निभाने के बाद सुनील लहरी को लोगों के बीच असली पहचान मिली थी। इस समय वो मुंबई में अपनी लाइफ गुजर कर रहे हैं।

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 16 2026, 16:16 IST
कैसे जिंदगी बिता रहे हैं 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी?Image Credit : Instagram01 / 06

कैसे जिंदगी बिता रहे हैं 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी?

'Ramayan' fame Sunil Lahri: रामानंद सागर की टीवी सीरीज 'रामायण' में भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाकर सुनील लहरी दुनिया भर में फेमस हुए। इस किरदार को निभाने के बाद सुनील लहरी घरेलू नाम बन गए थे। सुनील लहरी वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लेकिन उन्हें किसी बड़े परोजेक्ट का हिस्सा बनते हुए नहीं देखा गया है। तो चलिए जानते हैं आज के समय में सुनील लहरी अपना जीवन किस तरह बिता रहे हैं?

9 जनवरी 1961 को हुआ था सुनील लहरी का जन्मImage Credit : Instagram02 / 06

9 जनवरी 1961 को हुआ था सुनील लहरी का जन्म

साल 1961 में 9 जनवरी के दिन सुनील लहरी का जन्म हुआ था। 1980 में आई फिल्म 'नक्सलवादी' से सुनील लहरी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में उनका रोल दमदार था।

'रामायण' से मिली पहचानImage Credit : Instagram03 / 06

'रामायण' से मिली पहचान

रामानंद सगर की टीवी सीरीज रामायण' में सुनील लहरी को भगवान राम के भाई लक्ष्मण के रोल में देखा गया था। 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने के बाद वो घर-घर में फेमस हो गए थे।

'विक्रम और बेताल' में नजर आए थे सुनील लहरीImage Credit : Instagram04 / 06

'विक्रम और बेताल' में नजर आए थे सुनील लहरी

'रामायण' के साथ-साथ 'विक्रम और बेताल' जैसे सफल सीरियल में भी सुनील लहरी को अहम किरदार में देखा गया। अपने समय में उन्होंने कई मूवीज और शोज में काम किया था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुनील लहरीImage Credit : Instagram05 / 06

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सुनील लहरी

सुनील लहरी इन दिनों भले ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आने वाले हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी राय देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की 'रामायण' के फर्स्ट लुक पर भी अपने विचार साझा किए हैं।

आरामदायक जीवन जी रहे हैं सुनील लहरीImage Credit : Instagram06 / 06

आरामदायक जीवन जी रहे हैं सुनील लहरी

सुनील लहरी इन दिनों मुंबई में आरामदायक जीवन जी रहे हैं। 65 साल की उम्र में भी सुनील लहरी एकदम फिट हैं और खुद को व्यवस्थित रखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!