Rakesh Bedi Exclusive: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) हाल ही में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 1750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच राकेश बेदी ने जूम टीवी से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए है। इस बीच राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-धुरंधर 3 बनाने की सोच रहे हैं Aditya Dhar? राकेश बेदी ने दिया अपडेट)
राकेश बेदी ने कही ये बात
राकेश बेदी ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली का रोल निभाया है। उनके किरदार को काफी सराहना मिल रही है और उनके कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में वायरल हो रहे हैं। हालांकि फिल्म ने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। जूम से खास बातचीत में राकेश बेदी ने इस पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, 'यह समय पर थी। चार-पांच-दस दिन तक कमेंट्स आए, लेकिन लोग कुछ और ही बोल रहे हैं। आज भी लोग कह रहे हैं कि हाउसफुल है। मैंने दिल्ली में थिएटर में फिल्म देखी और एक फैन से पूछा कि आप क्या कर रहे हो? उसने कहा, 10 बार देख ली। सच्चाई देखना और समझना मुश्किल होता है।' (ये भी पढ़ें-20 दिन बाद Prabhas और संदीप रेड्डी ने देखी रणवीर सिंह की फिल्म, सामने आई फोटोज)
धुरंधर की कहानी
उन्होंने आगे कहा, 'अगर फिल्म में कुछ गलत दिखाया जाता या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता, तो मैं इसे गलत मानता। लेकिन अगर मरने वालों की संख्या और जो हुआ था, उसे सही-सही दिखाया गया है, टीवी पर जो फुटेज आई थी, उसे बिना कुछ जोड़े इस्तेमाल किया गया है, तो इसमें गलत क्या है? अगर यह डॉक्यूमेंट्री होती तो लोग कहते वाह क्या बात है। अब क्योंकि यह फिल्म है और पैसे कमा रही है, इसलिए आपको पच नहीं रही, लेकिन इसमें झूठ कुछ भी नहीं है।'धुरंधर एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह हमजा अली माजरी का रोल निभा रहे हैं। वे एक भारतीय एजेंट हैं जो 2001 के संसद हमले के बाद पाकिस्तान के अंडरवल्ड में घुसपैठ करते हैं और आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन पूरा करते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
