बॉलीवुड

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां, बेटे Anand ने वाराणसी में की पूजा

भारतीय गायिका आशा भोसले बीते दिनों हम सभी को अलविदा कहकर चल बसीं। आशा भोसले को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, उनके बेटे आनंद ने उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी हैं।

Image

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां (Image Source: Social Media)

भारत की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 के दिन अपनी आखिरी सांस ली थी। मुंबई स्थित ब्रीच कैंड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां से वो वापस नहीं आ सकीं। आशा भोसले की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। आशा भोसले के बेटे ने अपनी मां की आखिरी इच्छा का पूरा ख्याल रखा और 20 अप्रैल 2026 के दिन अपनी मां की राख को वाराणसी में विसर्जित किया। आनंद ने वाराणसी में गंगा किनारे अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji में स्वराज्य का झंडा का ऊंचा करेंगे Salman Khan)

Asha Bhosle के बेटे Anand ने गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां

गायिका आशा भोसले ने मृत्यु से पहले अपने घरवालों के साथ ये इच्छा जाहिर की थी कि वो उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करें। बेटे आनंद ने मां की मृत्यु के बाद उनकी ये इच्छा आज पूरी की। आनंद वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार के दिन अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और फिर उनकी अस्थियां को मां गंगा में विसर्जित करने का कार्य पूरा किया। 92 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चल बसीं आशा भोसले को फैंस अब तक याद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां, बेटे Anand ने वाराणसी में की पूजा

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां, बेटे Anand ने वाराणसी में की पूजा

Asha Bhosle के जाने से नम हैं फैंस की आंखें

गायिका आशा भोसले ने लगभग 8 दशकों तक फिल्मी गानों को अपनी आवाज दी और लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने हिन्दी के अलावा मराठी और साउथ भाषाओं में भी गाने गाए थे, जिस कारण पूरे देश में उनकी आवाज को पहचाना जाता है। आशा भोसले भारत की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं लेकिन फिर भी वो अपनी पहचान बनाने में उनसे पीछे नहीं रहीं। लता मंगेशकर की ही तरह लोग आशा भोसले को पहचानते थे और उनकी आवाज के दीवाने थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article