Ram Setu VS Thank God Box Office Collection : क्या अक्षय की डूबती नया को बचाएगी राम सेतु, तीसरे दिन अजय की थैंक गॉड गिरी औंधे मुंह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 09:22 PM IST

Ram Setu VS Thank God Box Office Collection : दिवाली पर अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। आइए जानते हैं कौन किस पर भारी पड़ रहा है?

Ram Setu VS Thank God Box Office Collection : दिवाली के खास मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राम सेतु (Ram Setu) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की थैंक गॉड (Thank God) रिलीज हुई है। दोनों फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। राम सेतु के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection) में 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अजय देवगन की थैंक गॉड के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कुछ खास नहीं है। फिर भी थैंक गॉड के मुकबले रामसेतु का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है।

akshay kumar and ajay devgn

akshay kumar and ajay devgn (credit pic: instagram)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम सेतु ने तीसरे दिन 8.75 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म की कमाई रेगुलर वीकडे से कम है। अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म यूपी, गुजरात और सौराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बड़े - बड़े मल्टी प्लेक्स में थिएर्ट्स की सीट्स खाली है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तीन दिन में कुल 35.40 करोड़ की कमाई की है।

End of Feed