Ram Setu Box office Collection day 3: इस साल थिएटर में सुपरस्टार अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें तीन फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गईं। हाल ही में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म राम सेतु रिलीज हुई है और कमाई के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि फैंस ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं।
अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु के निर्माण में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 11.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 35.40 करोड़ रुपये हो गई है।
#RamSetu is holding well in mass pockets, which is driving its biz… But biz at multiplexes/urban centres - which co… t.co/KoJ8qyo4xp
— ANI (@ANI) Oct 28, 2022
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा के अभिनय से सजी, अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘राम सेतु’ को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाई दूज की छुट्टी का लाभ नहीं उठा सकी और तीसरे दिन फिल्म का कारोबार काफी कम रह गया। अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीदें हैं। अगर यह फिल्म वीकेंड पर संभल गई तो इसका प्रदर्शन कुछ बेहतर हो सकता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।
बता दें कि बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड था लेकिन इस बार दर्शकों पर अक्षय कुमार का जादू नहीं चल पाया।
