Ram Setu Advance Booking Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर (मंगलवार) को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को यूट्यूब पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पांच दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को राम सेतु की एडवांस बुकिंग (Ram Setu Advance Booking) शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट में फैंस के साथ ये न्यूज शेयर की है। दिवाली के मौके पर राम सेतु अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। थैंक गॉड भी 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। पहले दिन यानी 20 अक्टूबर की शाम तक रामसेतु के हिंदी 2D वर्जन ने एडवांस बुकिंग के जरिए 29600 रुपए की कमाई कर ली है। दिल्ली एनसीआर में फिल्म को नौ फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली है। वहीं, कोलकाता में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी तक रही है। दिल्ली एनसीआर में फिल्म के 10 शो हैं। कोलकाता में पांच शो है।
Approaching Ram Setu in just 5 days!Advance bookings open NOW!#RamSetu. 25th October. Only in Theatres.… t.co/MRZmIWdqNh
— ANI (@ANI) Oct 20, 2022
रिलीज हुआ रामसेतु का एंथम
राम सेतु का एंथम जय श्री राम रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्व विशेषज्ञ के रोल में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में अक्षय कुमार ने एक बड़ी मूर्ति ढूंढ ली है। गाने में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की जान खतरे में पड़ जाती है। वहीं, एक्टर नस्सर, परवेज राणा अक्षय कुमार के राम सेतु मिशन को फेल करना चाहता है। गाने को विक्रम मॉन्टरोसे ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं।
राम सेतु की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिज और नुशरत भरुचा लीड रोल में हैं। आपको बता दें कि रामायण के अनुसार राम सेतु का निर्माण वानर सेना ने किया था। राम सेतु के जरिए प्रभु श्री राम रावण की लंका में गए थे।
