Animal Review: रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, बोले 'मैं इनके पैर चाटना...'

Ram Gopal Verma reviews Animal: भारतीय डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वंगा की नई फिल्म एनिमल को देखने के बाद दोनों की जबरदस्त तारीफ की है। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि संदीप रेड्डी वंगा ने शानदार फिल्म बनाई है, जिसे दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।

Ram Gopal Verma reviews Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की नई फिल्म एनिमल को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। कुछ लोग इस फिल्म के साथ हैं तो कुछ लोग इस फिल्म की लगातार खिलाफत कर रहे हैं। जो लोग फिल्म एनिमल की बुराई कर रहे हैं, उनका कहना है कि मेकर्स ने फिल्म में पुरुषों का महिमामंडन किया है और महिलाओं सिर्फ एक वस्तु के तौर पर दिखाया है। ऐसे लोगों को जवाब देते हुए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इन्होंने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी की जमकर तारीफ की है।

Animal Review by RGB

राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'इन दिनों फिल्म एनिमल के कंटेंट और रणबीर कपूर के कैरेक्टर को लेकर लगातार काफी लड़ाई हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम कर रही है और मेरा मानना है कि ये मूवी ऐसे लोगों के कपड़े फाड़ देगी जो अपनी सोच दूसरों पर थोपने का शौक रखते हैं। संदीप रेड्डी ने पूरी ईमानदारी से सच दिखाया है।'

End of Feed