Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि वो मोहित सूरी के साथ एक गैंगस्टर लव स्टोरी बनाने वाले हैं। राम गोपाल वर्मा ने मोहित के साथ सेल्फी शेयर करके फैंस को ये जानकारी दी है।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हुनरमंद डायरेक्टर्स में से एक राम गोपाल वर्मा ने अपने ताजा पोस्ट से इंटरनेट हिला दिया है। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर मोहित सूरी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दोनों जल्द ही एक गैंगस्टर ड्रामा के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं और इनकी ये अपकमिंग मूवी सैराया से भी बड़ी होगी। राम गोपाल वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मैं और सैयारा डायरेक्टर मोहित सूरी जल्द ही एक नई मूवी ला रहे हैं। हम दोनों जल्द ही एक लव स्टोरी लेकर आएंगे, जो गैंगस्टर ड्रामा होगी। जल्द ही हम इस फिल्म की डिटेल्स जारी करेंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया'

Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

Saiyaara से बड़ी गैंगस्टर लव स्टोरी ला रहे हैं RGV-Mohit Suri, कर दिया ऐलान

Ram Gopal Verma ने शेयर की Mohit Suri के साथ सेल्फी

जब से राम गोपाल वर्मा ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है तब से ही लगातार फैंस अपनी उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी जैसे दो डायरेक्टर जब एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आएंगे तो बवाल ही मच जाएगा। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "भाई... असली तबाही तो अब बॉक्स ऑफिस पर मचने वाली है। ये दोनों हिला देंगे।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट के बाद केवल ऑडियंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुडवालों की भी नींदें उड़ने वाली हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...'

End of Feed