Ramayana की तारीफ में Ram Gopal Varma ने पढ़े कसीदे, रणबीर-यश की एक्टिंग ने जीता दिल

Ram Gopal Varma on Ramayana: राम गोपाल वर्मा ने नितेश तिवारी की रामायण की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर की एक्टिंग के साथ फिल्म के कई खास सीन को भी सराहा है।

नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों से भी तारीफ मिल रही है। अब इस लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी कहानी, कलाकारों की एक्टिंग और पर्दे पर दिखाई गई रामायण की दुनिया की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं, उन्होंने रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर के कुछ खास सीन का जिक्र करते हुए बताया कि ये फिल्म उनके दिल को क्यों छू गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Alia Bhatt Diwali Photos: राहा की क्यूटनेस ने लूटा दिल, कपूर परिवार की दिवाली की अनदेखी तस्वीरें वायरल)

ramayana ram gopal varma

राम गोपाल वर्मा ने रामायण को बताया खास अनुभव (pic credit-instagram)

राम गोपाल वर्मा ने रामायण को बताया खास अनुभव

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को अंदर तक महसूस होती है। उनके मुताबिक, फिल्म में भगवान राम को कहानी से अलग किसी दिव्य रूप में नहीं दिखाया गया, बल्कि एक ऐसे इंसान के तौर पर पेश किया गया है जो मुश्किलों के बीच भी अपने फैसलों पर कायम रहता है। फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि फिल्म की खासियत यह है कि यह हर बात को शब्दों में समझाने की कोशिश नहीं करती, बल्कि किरदारों के फैसलों और उनके नतीजों के जरिए कहानी आगे बढ़ाती है।

End of Feed