जल्द पिता बनने वाले हैं RRR स्टार Ram Charan, पत्नी उपासना को लेकर पहुंचे अस्पताल, देखें VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 08:01 AM IST

Ram Charan and Upasana Pregnancy: सुपरस्टार राम चरण के घर अब जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अब किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल पहुंचते नजर आ रहे हैं।

Ram Charan and Upasana Pregnancy: सुपरस्टार राम चरण के घर अब जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अब किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म देने वाले हैं। इस समय परिवार काफी बेसब्री से नए मेहमान का इंतजार कर रहा है। कुछ महीने पहले ही रामचरण और उनकी पत्नी ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। जिसके बाद से ही दोनों का बेबी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब बच्चे को लेकर फैंस और परिवार का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि राम चरण अपनी पत्नी उपासना को लेकर अब अस्पताल पहुंच गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed