Rakulpreet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: परिवार के साथ गोवा पहुंचे रकुलप्रीत और जैकी, पैप्स को देख शर्मा गईं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2024, 01:19 PM IST

Rakulpreet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुलप्रीत और जैकी भगनानी अपनी शादी के लिए गोवा पहुंच चुके हैं। कपल ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को जमकर पोज दिया। कपल इस महीने 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी से शुरू होंगे।

Rakulpreet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के पावर कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेगा। कपल की शादी में करीब दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। रकुल और जैकी दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कपल परिवार के साथ गोवा पहुंच चुका है। एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई है। कपल ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिया और इसके बाद दोनों अलग-अलग गाड़ियों में वेन्यू के लिए निकल गए।

End of Feed