Rakul Preet Singh ने IT रेड की खबरों को किया खारिज, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर...'

Rakul Preet Singh on IT Raid: रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इनकम टैक्स रेड पड़ने की खबरों पर नराजगी जाहिर करते हुए इन्हें गलत बताया है। एक्ट्रेस ने कहा उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

Rakul Preet Singh on IT Raid: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि लेन-देन के मामले में इनकम टैक्स ने रेड मारी थी। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस तरह की खबरों को गलत बताया। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में यह भी कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए इस तरह की खबरें पब्लिश की गई हैं। रकुल प्रीत सिंह ने यह भी कहा कि वो 20 साल की उम्र से टैक्स भर रही हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akshay Kumar संग साजिद खान की नेक्स्ट में हुई इन 3 एक्टर्स की एंट्री, मचेगा ट्रिपल धमाल)

Rakul Preet Singh

आयकर विभाग की रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

इनकम टैक्स रेड पड़ने की खबरों पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने कथित तौर पर इनकम की रेड पड़ने की खबरें फैलाने पर नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि बिना फैक्ट्स की जांच किए किसी भी इंसान का नाम किसी मामले में जोड़ देना गलत तो है ही बल्कि इसका असर उसकी प्रतिष्ठा और करियर पर भी असर पड़ सकता है। रकुल प्रीत सिंह ने कथित Income Tax Raid को लेकर साफ किया कि यह कार्रवाई उनके संबंध में नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह आर्म्ड फोर्सेज बैकग्राउंड से आती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें किसी गॉडफादर का सहारा नहीं मिला। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के बाद 'Inshallah' पर साथ में काम करेंगे Alia Bhatt और Sanjay Leela Bhansali, फैन्स हुए एक्साइटेड)

रकुल प्रीत सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है और हमेशा एक जिम्मेदार नागरिक की तरह टैक्स पे किया है। रकुल ने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें उन्हें कथित तौर पर अवैध विदेशी लेन-देन से जोड़ने की कोशिश की गई थी। उन्होंने क्लियर करते हुए कहा कि वो किसी भी अवैध गतिविधियों का हिस्स नहीं हैं।

End of Feed