Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani की शादी का कार्ड हुआ आउट, गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा कपल

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding Card : फैंस अपने पसंदीदी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें तेज है कि कपल इसी महीने के आखिर में शादी कर सकते हैं। वहीं अब शादी की तारीख से पहले रकुल की शादी का कार्ड सामने आया है।

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani Wedding Card : बॉलीवुड में एक बार फिर शादी का मौसम है क्योंकि लव बर्ड्स रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों घरों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. हाल ही में रकुल प्रीत को जैकी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस परिवार के साथ शादी की तैयारियां कर रही हैं। वहीं फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें तेज है कि कपल इसी महीने के आखिर में शादी कर सकते हैं। वहीं अब शादी की तारीख से पहले रकुल की शादी का कार्ड सामने आया है।

Rakul Preet Singh- Jackky Bhagnani  Wedding Card

पिंकविला की रिपोर्ट में रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी( Jackky Bhagnani) की शादी का कार्ड सामने आ रहा है। इसपर नजर डाले तो कार्ड नीले रंग का है जो बीच वाइब दे रहा है। कार्ड पर नीले रंग का गेट बना हुआ है और सामने सोफ़ा रखा है। वेडिंग कार्ड पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का नाम लिखते हुए नीचे लिखा है रकुल और जैकी अब दोनों भगनानी हो गए। चारों तरफ ब्लू एविल आई बनी है, जो कपल को बुरी नजर से बचाने का काम करने वाली है। हालांकि कार्ड पर शादी की तारीख दिखाई नहीं दे रही।

End of Feed