Rakhi Sawant ने सरेआम उड़ाया Malaika Arora की चाल का मजाक, कैमरे के सामने मटकायी कमरिया

Rakhi made fun of Malaika's walk: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कैमरे के सामने मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाकर तहलका मचा दिया है। राखी सावंत मीडिया के कैमरों के सामने मटक-मटक कर चलती दिखाई दे रही हैं, जो वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Rakhi made fun of Malaika's walk: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी चाल के लिए काफी फेमस हैं। मलाइका अरोड़ा योगा क्लास के बाहर जब भी स्पॉट की जाती हैं, तो मीडिया उनकी जमकर वीडियो बनाती है। मलाइका अरोड़ा इन वीडियोज में चलती हुई दिखाई देती हैं। कई दफा तो मलाइका अरोड़ा इन वीडियोज में इस तरह से चलती हुई दिखाई दी हैं कि लोगों की हंसी नहीं रुकी है। अदाकारा मलाइका अरोड़ा की चाल एक बार फिर से चर्चा में है। राखी सावंत ने बीते दिन मलाइका अरोड़ा की चाल को कॉपी करके जमकर लोगों को चौंका दिया है।

Rakhi Sawant ने सरेआम उड़ाया Malaika Arora की चाल का मजाक, कैमरे के सामने मटकायी कमरिया

असल में बीते दिन मलाइका अरोड़ा को मीडिया ने जिम के बाहर स्पॉट किया। राखी सावंत ने इस दौरान मलाइका अरोड़ा की चाल की कॉपी की। राखी सावंत यूं मलाइका को कॉपी करती दिखाई दीं कि लोगों की हंसी छूट गई। लोग राखी सावंत की ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

End of Feed