Krrish 4 के लिए मिला 75 साल का खूंखार विलेन, जिम में जमकर बहा रहा पसीना

निर्माता-निर्देशक और एक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने सोशल मीडिया पर अपना जिम वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। राकेश रोशन का ये वीडियो देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि वो कृष 4 में विलेन बनने की तैयारी कर रहे हैं। फैंस को राकेश रोशन का लुक भी काफी पसंद आ रहा है।

जाने-माने फिल्मकार राकेश रोशन ने फैंस को जिम वीडियो शेयर करके हैरत में डाल दिया है। उनका इंस्टाग्राम वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो 75 साल की उम्र में इस तरह जिम में पसीना बहा रहे हैं। राकेश रोशन वीडियो में बॉक्सिंग ग्लब्स पहने दिख रहे हैं और उनका जोश जवान लड़कों पर भी भारी पड़ता दिख रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारे भी राकेश रोशन के कायल हो गए हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Krrish 4

एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है राकेश जी... आपने तो ऋतिक रोशन की फिटनेस को भी पीछे कर दिया है। आप तो 75 साल की उम्र में भी जवानों की तरह जोश में नजर आ रहे हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'राकेश जी क्या आप दोबारा एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने की सोच रहे हैं? आपकी मेहनत देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।'

End of Feed