Prahaar Vs Mirzapur the movie: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार' (Prahaar) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। पहले प्रहार 7 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज बदल गई। इस बीच फिल्म 'प्रहार' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बहरीन के प्रिंस की आंखों का नूर बनी थीं Jacqueline Fernandez, प्यार पर लगा ऐसा ब्रेक कि खत्म हो गया रिश्ता)
कालीन भैया से टकराएंगे Rajkummar Rao (pic credit-instagram)
इन 2 फिल्मों में होगी टक्कर
'प्रहार' को पहले 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन मीड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के दौरान कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की वजह से मेकर्स ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया। अगस्त के पहले हफ्तों में 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे', 'बटवारा 1947' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्मों की रिलीज तय है। ऐसे में 'प्रहार' के लिए पर्याप्त स्क्रीन मिलना मुश्किल हो सकता था। अगर 'प्रहार' 4 सितंबर को रिलीज होती है, तो इसका मुकाबला 'मिर्जापुर: द मूवी' से होगा। 'मिर्जापुर' वेब सीरीज के तीन सफल सीजन आ चुके हैं और इसके किरदारों की बड़ी फैन फॉलोइंग है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों के किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसे में फिल्म को इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का फायदा मिल सकता है।
'प्रहार' की कहानी असली घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इसकी कहानी खासतौर पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद हुए कानूनी मामले और आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ चली कार्रवाई पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का टीजर जून में रिलीज किया गया था, जिसमें राजकुमार राव का उज्ज्वल निकम के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था। अब अगर 'प्रहार' और 'मिर्जापुर: द मूवी' एक ही दिन रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
