Raja Shivaji Trailer: रितेश देशमुख की फिल्म का ट्रेलर देख गदगद हुए Krk, कर डाली जमकर तारीफ

Krk on Raja Shivaji Trailer: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का टेलर देखने के बाद केआरके ने इसकी तारीफ करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक शानदार पोस्ट किया है।

Krk on Raja Shivaji Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) काफी समय से अपनी फिल्म राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रितेश देशमुख ने अपनी इस मूवी के ट्रेलर दर्शकों के बीच जारी किया है। इस मूवी में रितेश देशमुख को देखकर इंडस्ट्री में मौजूद ज्यादातर सेलेब्स ने तारीफ की है। इतना नहीं नहीं फैन्स को भी 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर इम्प्रेस करने में सफल रहा है। ऐसे में अब खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके (Krk) ने भी अपने एक्स अकाउंट पर 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर पोस्ट करते हुए तारीफों के पुल बांधे हैं।

Krk on Raja Shivaji Trailer

'रजा शिवाजी' के ट्रेलर की केआरके ने की तारीफ (Pic Credit: Instagram)

'राजा शिवाजी' का ट्रेलर खुश हुए केआरके

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'क्या जबरदस्त ट्रेलर है राजा शिवाजी का! यह बड़े पैमाने पर बनी, बड़ी स्टारकास्ट वाली और एक इमोशनल कहानी वाली मूवी है। रितेश देशमुख का निर्देशन शानदार है। उन्होंने राजा शिवाजी का किरदार निभाने के लिए शानदार एक्टिंग की है। यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसे जियो स्टूडियो और जेनेलिया ने प्रोड्यूस किया है! यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी!' (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

End of Feed