बॉलीवुड

अहान पांडे-अनीत पड्डा की नई मूवी को मिला टाइटल !! Mohit Suri ने किया कमाल

Ahaan-Aneet's Next Get Title: मशहूर निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बन अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई फिल्म को टाइटल मिल गया है। आइए जानते हैं मेकर्स ने फिल्म का क्या टाइटल रखा है।

Image

अहान-अनीत की फिल्म को मिला टाइटल (Pic Credit: Instagram)

Ahaan-Aneet's Next Get Title: साल 2025 में मोहित सूरी (Mohit Suri) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। इस मूवी से अहान पांडे ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में अहान पांडे एक अपोजिट अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई थीं। 'सैयारा' (Saiyaara) में अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की जोड़ी ने दर्शकों को इस कदर इम्प्रेस किया कि मोहित सूरी ने इस जोड़ी के साथ एक और नई फिल्म बनाने का फैसला किया। इस मूवी को लेकर अब जो बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म को टाइटल मिल गया है।

अहान पांडे और अनीत पांडे स्टारर को मिला टाइटल

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस नई फिल्म का टाइटल 'सतरंगा' बताया जा रहा है। यह जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाने को तैयार है। मोहित सूरी इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस मूवी का टाइटल भी शानदार लग रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस टाइटल की घोषणा अभी तक नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: 'Baahubali 2' को धूल चटाने के लिए 'Dhurandhar 2' को चाहिए इतने करोड़, बन जाएगी इंडियन हाईएस्ट ग्रॉसर)

Ahaan-Aneet

Ahaan-Aneet

'सतरंगा' को फिलहाल के लिए वर्किंग टाइटल बनाया गया है। अब मेकर्स इस टाइटल को फाइनल करते है या नहीं, यह देखना अभी बाकी होगा। यह टाइटल T-Series के साथ रजिस्टर्ड है। यह टाइटल फिल्म की कहानी से काफी मेल खाता है, जिसे एक ट्विस्टेड म्यूज़कल रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। यह टाइटल अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए लव सॉन्ग से जुड़ा हुआ है। यह गाना रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' में था। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम)

अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे अहान पांडे

अहान पांडे इन दिनों मशहूर निर्देशन अली अब्बास जफर की एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अहान पांडे को एकदम नए अवतार में देखा जाएगा। फिल्म के लिए अहान पांडे का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article