वेब सीरीज

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह स्टारर के लिए फाइनल हुई 150 करोड़ की डील, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। जानिए मेकर्स इसे कब और कहां ऑनलाइन पेश करेंगे।

Image

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Pic Credit: X)

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनिया भर में यह फिल्म अभी भी धांसू कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही है। दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। वैसे तो ज्यादातर दर्शकों ने इस मूवी को सिनेमाघरों में देख लुत्फ उठाया। वहीं कई ऐसे भी रहे हैं, जो इसे बड़े परदे पर देखने से चूक गए हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने बड़ा सरप्राइज देते हुए 'धुरंधर: द रिवेंज' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।

इस दिन ओटीटी पर आएगी 'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के OTT राइट्स जियोहॉटस्टार ने खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर 2' की डील करीब 150 करोड़ रुपये में हुई है। हैरानी की बात यह है कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की डील को नेटफ्लिक्स के साथ फाइनल किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' को जियोहॉटस्टार पर मई के लास्ट या जून की शुरुआत में ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की तगड़ी कमाई को देखने के बाद इसकी ऑनलाइन स्ट्रीम क होल्ड पर डाल दिया था। हालांकि अब दर्शक घर बैठे ही फिल्म को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। 'धुरंधर 2' रिलीज डे से ही चर्चा में आ गई थी। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर 2' ने हिंदी बेल्ड पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह अपने आप में एक बड़ी अचीवमेंट है। (इसे भी पढ़ें: Reema Kagti ने नए प्रोजेक्ट के लिए Kartik Aaryan संग मिलाया हाथ !! जल्द शुरू होंगी तैयारियां)

जसकिरत सिंह रंगी के रोल में नजर आए रणवीर सिंह

'धुरंधर 2' में मेकर्स ने रणवीर सिंह की जर्नी को दिखाया था। इस मूवी में उन्होंने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया था, जो हमजा अली मजारी बनकर कराची में दाखिल होता है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article