Aishwarya Rai Shares Family Photo On 19th Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में की हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की आज 19वीं सालगिरह है। दोनों बॉलीवुड के चहीते कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ वक्त से रिश्तों में दरार की खबरों के कारण भी चर्चा में रहे। हालांकि अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में अपने और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों को 'मनगढ़ंत' बताया था। वहीं अब शादी की 19वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय ने अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। यह भी पढ़ें: झूठी निकलीं Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan की तलाक की खबरें! बेटी संग जलसा के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
20 अप्रैल, 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने रचाई थी शादी
बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। लेकिन 'गुरु' और 'उमराव जान' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में 20 अप्रैल को 'प्रतीक्षा' में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में दूरियां बढ़ने की कई खबरें सामने आईं। लेकिन अक्सर इवेंट्स पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को साथ देखा गया। दोनों ने ही इन अफवाहों पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा।
