बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan News) को लेकर बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो द फैमिली मैन फेम डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके (Raj & DK Director Duo) के साथ एक बिग बजट फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। राज एंड डीके से लेकर सलमान खान समेत कोई भी इस फिल्म पर चुप्पी नहीं तोड़ रहा था, जिस कारण फैंस थोड़े कन्फ्यूज थे लेकिन आखिरकार राज ने फैंस को वो खुशखबरी दे दी है, जिसके लिए सभी बेताब थे। राज ने बताया है कि वो 2026 के अंत तक एक बिग बजट बॉलीवुड मूवी शुरू करेंगे, जिसकी प्लानिंग इन दिनों चल रही है। राज ने इशारों ही इशारों में बता दिया है कि आखिरकार उनकी और सलमान खान की मूवी फ्लोर पर आने के लिए तैयार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: प्रणित मोरे के बाद अब Madhur Virli ने सरेआम मांगी माफी, 'रेप' पर भद्दा मजाक कर विवादों में आए थे कॉमेडियन
Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!
Salman Khan की सुपरहीरो मूवी 2026 के अंत तक होगी शुरू
राज एंड डीके ने पिछले कुछ समय में ओटीटी पर बेहद कमाल के शोज दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। स्पाई और थ्रिलर जॉनर के ये शोज दर्शकों को बांधने में कामयाब रहे हैं, जिस कारण राज एंड डीके आने वाले समय में भी काफी व्यस्त रहेंगे। राज ने एक मीडिया हाउस के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि आने वाले समय में भी उनके कई सारे प्रोजेक्ट रिलीज होंगे, जिनकी घोषणाएं जल्द की जाएंगी। राज के अनुसार, "हम जल्द ही एक हॉलीवुड स्क्रिप्ट पर काम करने वाले हैं, जो प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। इसके अलावा हम एक सीरीज भी डेवलप कर रहे हैं और हमारी हिन्दी मूवी का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट न्यूज भी पढ़ें: 'धुरंधर' से ज्यादा 'Gadar' को देखने आई थी दर्शकों की भीड़, Ameesha Patel ने शेयर किया पोस्ट
Raj Nidimoru ने लगाई Salman Khan की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर पर पक्की मुहर!!
जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि सलमान खान डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके की अगली बिग बजट फिल्म में एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगे। सलमान खान ने अब तक स्क्रीन पर ऐसा किरदार प्ले नहीं किया है, जिस कारण हर कोई इस मूवी के लिए एक्साइटेड है। खबरें हैं कि सलमान खान की सुपरहीरो मूवी को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाएगा।
