Raj Kundra Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वो बीते कई सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। दरअसल, उनका नाम पोर्नोग्राफी केस में आया था। अब बिजनेसमैन राज कुंद्रा का एक ट्वीट एक्स पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Bitcoin Scam Case में राज कुंद्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत)
पोर्नोग्राफी केस में जस्टिस मांग रहे हैं राज कुंद्रा (pic credit-instagram)
पोर्नोग्राफी केस में जस्टिस मांग रहे हैं राज कुंद्रा (pic credit-instagram)
राज कुंद्रा ने कही ये बात
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी केस में पिछले 4 साल से चल रही कानूनी प्रक्रिया पर अपनी बात रखी है। राज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि वह लंबे समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई से गुजर रहे हैं और अगर अदालत उन्हें निर्दोष पाती है, तो उन्हें राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'चार साल से यह मामला निचली अदालत में चल रहा है। आज मेरे वकील प्रशांत पाटिल ने हमारी तरफ से दलीलें पूरी कर दी हैं। मैं सच के साथ खड़ा हूं। अगर मैं दोषी हूं तो मुझे सजा दी जाए, लेकिन अगर नहीं, तो मुझे बरी किया जाए, मेरी आजादी और मेरी प्रतिष्ठा वापस दी जाए, जो मीडिया ट्रायल से प्रभावित हुई है। देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता।'
राज कुंद्रा पर लगा था ये आरोप
राज ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा न्याय प्रणाली का सम्मान किया है और जांच में पूरा सहयोग किया है, लेकिन इतना लंबा समय लगना उनके लिए बहुत निराशाजनक रहा है। उन्हें 19 जुलाई 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उन पर अश्लील कंटेंट बनाने और फैलाने का आरोप था। जांच में यह कहा गया कि वीडियो भारत में बनाए जाते थे और उन्हें विदेश से जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया जाता था। बता दें कि राज कुंद्रा ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है।
