बॉलीवुड

Bitcoin Scam Case में राज कुंद्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत

Bitcoin Scam Case: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार मुंबई की एक स्पेशल PMLA कोर्ट ने 150 करोड़ के बिटकॉइन मामले में जमानत देते हुए बड़ी राहत दी है।

Image

Image Source: TNN

Bitcoin Scam Case: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम एक दफा फिर से विवादों में घिरता दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार, बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने बिटकॉइन स्कैम केस में फंसने के बाद कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट ने करोड़ों रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा को जमानत दे दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है। 150 करोड़ के बिटकॉइन स्कैम मामले में राज कुंद्रा का नाम शामिल है, जिसकी जांच ED कर रही है।

कोर्ट के बाहर मुस्कुराते हुए दिखे राज कुंद्रा, सोशल मीडिया शॉक

150 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले मामले में जमानत लेने के लिए राज कुंद्रा कोर्ट पहुंचे थे। जब वो परिसर से अंदर की तरफ बढ़ रहे थे तब वहां पर मीडिया भी मौजूद थी। इस दौरान राज कुंद्रा ने मुस्कुराते हुए मीडिया को पोज दिए, जो वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं। अक्सर ऐसे मामलों में लोग परेशान दिखाई देते हैं लेकिन राज कुंद्रा के चेहरे की हंसी बता रही है कि उन्हें चिंता नहीं सता रही थी। लोग राज कुंद्रा का ये वीडियो देखने के बाद शॉक्ड हैं और लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अमीर लोगों को कानून का डर नहीं होता है?

राज कुंद्रा ने क्या कहा?

अगर बात करें राज कुंद्रा की तो उन्होंने भारतीय कानून पर भरोसा जताया है और उम्मीद जताई है कि उनके साथ न्याय होगा। राज कुंद्रा ने मामले पर मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया क्योंकि कोर्ट इस मामले की सुनवायी कर रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article