Kapoor Family की क्रिसमस पार्टी में मां आलिया भट्ट की गोद में बैठी नजर आईं राहा कपूर, फोटो पर टिकीं फैंस की नजरें

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2023, 08:56 AM IST

Kapoor Family Annual Christmas Lunch: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर एक साथ बैठकर लंच करते हैं। इस साल भी पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया है, कपूर फैमिली के इस लंच की कई फोटोज भी अब सामने आ रही हैं, जहां राहा कपूर का चेहरा भी नजर आ रहा है।

Kapoor Family Annual Christmas Lunch: कपूर परिवार हर साल क्रिसमस के मौके पर एक साथ बैठकर ही लंच करते हैं। कपूर परिवार में यह रिवाज शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर केंडल ने शुरू की थी। अब हर साल इस रिवाज को पूरा कपूर परिवार पूरे मन के साथ मनाता है। इस साल क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा भी रिवील कर दिया है। पिछले साल के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज में राहा कपूर नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि इस बार वह अपनी मां आलिया भट्ट की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। राहा कपूर की ये प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

End of Feed