Raghav Chadha and Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आखिरकार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) संग सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। कई वीडियो में दोनों एक दूसरे को किस करते दिख रहे हैं, तो कुछ वीडियो में दोनों एक साथ भांगड़ा कर रहे हैं। फैंस राघव और परिणीति की जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जिसके बाद अब राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद अब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव, परिणीति चोपड़ा एक साथ भांगड़ा करते दिख रहे हैं। दोनों की सगाई का ये इनसाइड वीडियो फैंस को काफी पंसद आ रहा है, इस वीडियो में दोनों सगाई का केक भी कट करते दिख रहे हैं, आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Parineeti Chopra and Raghav Chadha
सगाई में जमकर नाचे कपल
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा वायरल वीडियो में राघव चड्डा संग भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। इस बीच सगाई का ये इनसाइड वीडियो काफी रोमांटिक भी है, क्योंकि वीडियो में राघव और परिणीति एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। राघव और परिणीति का ये वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। यूजर्स का मानना है कि राघव और परिणीति एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। परिणीति और राघव की सगाई में नो फोन पॉलिसी है ताकि कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हो। हालांकि सगाई के कई इनसाइड वीडियो सामने आ चुके हैं।
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
दोनों की सगाई के फोटोज और वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बहन प्रियंका चोपड़ा से लेकर बाकी बॉलीवुड सितारे भी अब दोनों की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।
