Raashii Khanna to Star in Akshay Kumar's Film: अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जिनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि अनीस बज्मी ने अपने अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन किया है। लगभग 15 सालों के बाद एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी साथ में काम करने जा रही है। इस मूवी के लिए मेकर्स ने अक्षय कुमार के अपोजिट विद्या बालन को पहले ही फाइनल कर लिया है। अब फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इसमें साउथ की फेमस एक्ट्रेस राशि खन्ना की एंट्री होती नजर आ रही है।
Pics Credit: Instagram
अक्षय कुमार संग बनेगी राशि खन्ना की जोड़ी
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के लिए दूसरी हीरोइन के तौर पर राशि खन्ना को फाइनल किया है। '120 बहादुर' और 'द साबरमती रिपोर्ट्स' जैसी फिल्मों में राशि खन्ना की एक्टिंग देख मेकर्स काफी इम्प्रेस हुए और उन्होंने राशि खन्ना की कास्टिंग कर ली है। हालांकि राशि खन्ना ने अक्षय कुमार की फिल्म मिलने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स राशि खन्ना की एंट्री की घोषणा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Toxic Cast Fees: यश की फीस ने निकला निर्माताओं को तेल, कियारा-नयनतारा ने भी लूटी ली मलाई
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और अनीस बज्मी 'वेलकम', 'सिंह की किंग' और 'थैंक यू' जैसी कई फिल्मों में पहले साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल अक्षय कुमार के पास अनीस बज्मी की फिल्म के अलावा 'भूत बंगला', 'हेरा फेरी 3', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' सहित कई मूवीज पाइपलाइन में हैं। वहीं दूसरी ओर राशि खन्ना को अगली बार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में देखा जाएगा। इस फिल्म में श्रीलीला भी हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने इसका पहला गाना रिलीज किया और यह रातोंरात वायरल हो गया।
