Kartik Aaryan's Pyaar Ka Punchnama 3: कार्तिक आर्यन ने लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन को रातोंरात स्टार बना दिया था। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने एक बार फिर लव रंजन के साथ 'प्यार का पंचनाम 3' (Pyaar Ka Punchnama 3) के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों शुरू की जाएगी।
पिंकविला से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि लव रंजन, कार्तिक आर्यन, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत पाठक 'प्यार का पंचनामा 3' के लिए फिर से जुड़ने को उत्साहित हैं। वे काफी लंबे समय से फिल्म पर कर रहे हैं। लव रंजन इस समय रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। एक बार इस फिल्म की शूटिंग पूरा होने के बाद वो 'प्यार का पंचनाम 3' पर काम शुरू कर देंगे। 'दृश्यम 2' के प्रमोशन पर भी फिल्म निर्माता और निर्देशक अभिषेक पाठक ने 'प्यार का पंचनाम 3' बनाने को लेकर पुष्टि की थी। फिल्म निर्माता ने कहा था, 'यह हमारे लिए एक प्रिय फ्रेंचाइजी है और हम सभी तीसरे पार्ट को बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए ही हम सभी ने अपनी जर्नी शुरू की है। मैं हमेशा कहता हूं कि किसी भी फिल्म के लिए उसकी स्क्रिप्ट बहुत मायने रखती है।'
कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर मेकर्स ने जारी किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके अलावा अभिनेता के पास शहजादा, सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3, कैप्टन इंडिया और कबीर खान की अगली फिल्म है।
