Kamal Kishor Mishra arrested: प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा ने कुछ दिन पहले पत्नी यास्मीन को कार से कुचलने की कोशिश की थी। दूसरी महिला संग रंगे हाथ पकड़े जाने पर अपनी बीवी यास्मीन पर चढ़ाने के आरोप में 'शर्मा जी की लग गई', 'देहाती डिस्को', 'खली बली' जैसी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कमल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कमल मिश्रा के खिलाफ धारा 279 और 338 के तहत मुंबई के अंबोली थाने में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि Kamal Kishor Mishra की पत्नी यास्मीन के पैर और सिर में चोटें आईं। उसकी हालत में अब सुधार हो रहा है। एक्ट्रेस यास्मीन ने शिकायत में कहा था कि जब वह घर पहुंची तो उसका पति अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल आयशा सुप्रिया मेमन के साथ रोमांस कर रहा था। जब उन्होंने बात करने के लिए गाड़ी का शीशा खटखटाया तो कमल इस तरह गाड़ी लेकर भागा कि उनके पैर में चोट आई। चोट की वजह से यास्मीन जमीन पर गिर गईं और उनका सिर फट गया। यास्मीन के सिर में तीन टांके आए हैं।
#WATCH | Case registered against film producer Kamal Kishore Mishra at Amboli PS u/s 279 & 338 of IPC for hitting h… t.co/8w3drkx5K4
— ANI (@ANI) Oct 26, 2022
19 अक्टूबर का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें महिला सफेद रंग की गाड़ी की ओर भागती हुई दिखाई दे रही है। महिला गाड़ी के पास जाती है तो अंदर बैठा शख्स गाड़ी आगे बढ़ाता है और महिला दाहिने पहिये के नीचे आ जाती है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इसी केस का है।
यास्मीन ने लगाए गंभीर आरोप
यास्मीन ने अंबोली पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि उसका पति अब तक कई लड़कियों की जिंदगी खराब कर चुका है। वह नई लड़कियों को अपनी मोहब्ब्त के जाल में फंसाता है। यास्मीन ने कहा कि उसके पति ने मॉडल आयशा सुप्रिया से शादी कर रखी है और उनके साथ मारपीट कर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।
