Priyanka Chopra on Bollywood: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड में चल रही गंदी पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई कड़वे खुलासे भी प्रियंका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू किए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल पूछ रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा ने इतने सालों बाद आखिर अब बॉलीवुड की पोल खोलने का फैसला क्यों किया है? उन्होंने अभी तक चुप्पी क्यों साधी हुई थी। इसका जवाब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल के प्रमोशनल इवेंट में दिया है। आइए प्रियंका के बयान पर एक नजर डालते हैं।
Priyanka Chopra on Bollywood
‘मैं अब बोल सकती थी’
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड पर दिया अपने बयान को लेकर एक इवेंट में कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे पहले जब मैं पॉडकास्ट में इंटरव्यू दे रही थी, तो मुझसे मेरी जर्नी के बारे में पूछा गया था। मैंने अपने बचपन के बारे में बात भी की, इसके बाद मैं अपनी लाइफ की जर्नी के बारे में बात कर रही थी और अब , मैं अपने जीवन के उस स्टेज के बारे में बात करने के लिए पूरी तरह से कॉन्फीडेंट हूं। उस समय जो कुछ भी मैं बॉलीवुड में फील कर रही थी, मैंने उसे बताना सही समझा, क्योंकि अब मैं अच्छा महसूस कर रही थी। मैंने काफी समय पहले ही इस चीज का एक्सेप्ट कर लिया था, इसी वजह से मैं अब इस बारे में बात कर सकी हूं।’
“I was talking about the truth of my journey”- Priyanka Chopra on her viral podcast about bullying she faced in Bol… t.co/KFBHjgmW1A
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने किए बड़े खुलासे
बता दें कि बॉलीवुड को लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए थे। प्रियंका ने दावा किया था कि बॉलीवुड में एक ऐसी गैंग काम कर रही थी, जिसने उन्हें टारगेट किया और इंडस्ट्री में कॉर्नर कर दिया था। बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स से वह परेशान आ गई थीं, इसी वजह से उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने का फैसला किया था।
