Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले ही सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वह मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ स्पॉट हुए थे। जिसके बाद से ही खबरें सामने आ रही हैं कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेटिंग की इन खबरों पर पहली बार पलक तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही पलक ने यह भी खुलासा किया है कि उस दिल इब्राहिम अली खान के साथ डिनर के बाद वह पैपराजी से अपना चेहरा क्यों छिपा रही थीं। पलक तिवारी के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। आइए एक बार एक्ट्रेस के बयान पर नजर डालते हैं।
‘मैंने मम्मी को नहीं बताया था’
इब्राहिम अली खान संग रिलेशनशिप की खबरों पर पलक तिवारी ने कहा, ‘फिलहाल मैं दो फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हूं। इस समय मैं अपनी लाइफ में काफी संतुष्ट हूं। फिलहाल करियर पर ही मेरा फोकस बना हुआ है और इस समय यही सबसे ज्यादा जरूरी भी है। मैं रिलेशनशिप की अफवाहों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हूं क्योंकि अब ये मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इस समय मेरे लिए सबसे जरूरी मेरा काम ही है, मेरी प्रोफेशनल लाइफ सबसे ज्यादा जरूरी है।’
इसके साथ ही पैपराजी से चेहरा छिपाने को लेकर पलक तिवारी ने कहा, ‘उस दिन मैंने मम्मी को कोई और लोकेशन बताई थी, मैं पकड़ी जाती इसलिए चेहरा छिपा लिया था।’
पलक तिवारी के इस बयान के बाद फैंस को काफी हद तक यकीन होने लगा है कि पलक इस समय इब्राहिम अली खान को ही डेट कर रही हैं। बता दें कि पलक जल्द ही किसी का भाई किसी की जान फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
