Priyanka Chopra Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को आपने अब तक अलग-अलग फिल्मों में देखा है, लेकिन जल्द ही दोनों एक ही फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। खबर है कि दोनों स्टार्स डायरेक्टर ऋतेश बत्रा की अगली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अगर यह बात पक्की हो जाती है, तो प्रियंका और सैफ पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। ऋतेश बत्रा ‘द लंचबॉक्स’ जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी और प्रियंका-सैफ के किरदारों को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Mushtaq Khan की प्रार्थना सभा में उमड़ा सितारों का जमावड़ा, राजपाल यादव से पूनम ढिल्लों तक पहुंचे)
प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान मचाएंगे धमाल (pic credit-instagram)
प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान मचाएंगे धमाल
वर्ल्ड आइकन प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान के एक साथ काम करने की चर्चा पहले भी हो चुकी है, लेकिन किसी वजह से दोनों की जोड़ी पर्दे पर नहीं आ पाई। अब फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कलाकार रितेश बत्रा की अगली अंतरराष्ट्रीय फिल्म में काम करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल यह फिल्म शुरुआती बातचीत के दौर में है। इसलिए इसकी कहानी, कलाकारों के किरदार और शूटिंग की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में ही सैफ अली खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। उस समय उन्होंने सैफ को शानदार अभिनेता बताया था। प्रियंका ने यह भी खुलासा किया था कि दोनों को दो-तीन फिल्मों में साथ काम करना था, लेकिन किसी वजह से वे फिल्में नहीं बन पाईं। बताया जाता है कि तारीखों की परेशानी भी इसकी एक वजह थी। अब एक दशक से ज्यादा समय बाद दोनों सितारों को साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
रितेश बत्रा की भी होगी बड़े पर्दे पर वापसी
निर्देशक रितेश बत्रा की यह फिल्म उनके लिए भी खास होने वाली है। साल 2019 में आई फिल्म ‘फोटोग्राफ’ के बाद वह एक बार फिर फीचर फिल्म के निर्देशन में वापसी कर सकते हैं। ‘फोटोग्राफ’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रितेश बत्राको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ से मिली थी। इस फिल्म में इरफान खान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के पास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं।
