बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बॉलीवुड में मौजूद माफिया ने उन्हें एक वक्त साइडलाइन कर दिया था, जिसकी वजह से उनके पास हॉलीवुड में पैर जमाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। उनके इस बयान ने लोगों को चौंकाकर रख दिया था और लोगों को भरोसा हो चला था कि बॉलीवुड में मौजूद माफिया आउटसाइडर्स को कभी भी नहीं अपनाता है। इसके बाद एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि करियर की शुरुआत में उन्होंने एक मूवी साइन की थी, जिसका डायरेक्टर उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था।
Priyanka Chopra revelation
प्रियंका चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि करियर की शुरुआत में उन्होंने एक मूवी साइन की थी, जिसमें उन्हें एक सिडक्टिव सीन करना था। इस सीन में उन्हें एक व्यक्ति को सिड्यूस करना था, जिसके लिए एक-एक करके उन्हें सारे कपड़े उतारने थे। देसी गर्ल के अनुसार फिल्म के डायरेरक्टर ने उनके मेकअप मैन के सामने बोला था कि वो उन्हें सिर्फ अंडरवियर में देखना चाहता है, वरना उसकी मूवी कौन ही देखेगा?
प्रियंका चोपड़ा उस डायरेक्टर के इस बयान से इतना शर्मसार हो गई थीं कि उन्होंने अपनी जेब से फिल्म का खर्चा देकर उस डायरेक्टर से पीछा छुड़ाया। देसी गर्ल के अनुसार उन्होंने डायरेक्टर को अपनी जेब से रुपये देकर फिल्म छोड़ दी क्योंकि वो रोज-रोज उस डायरेक्टर को नहीं देखना चाहती थीं। प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बॉलीवुड में नई हीरोइनों को अच्छे से ट्रीट नहीं किया जाता है।
