भाई सिद्धार्थ की हल्दी में बन ठनकर सास संग पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हाथ जोड़कर पैपाराजी से कहा नमस्ते

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी आने वाली साउथ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हाथ जोड़कर पैपाराजी को नमस्ते बोल रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी आने वाली साउथ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एसएस राजामौली की एसएसएमबी 29 में नजर आने वाली हैं। वहीं इस दिनों प्रियंका चोपड़ा एसएसएमबी 29 की शूटिंग से ब्रेक लेकर भाई की शादी एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपाराजी से हाथ जोड़कर नमस्ते बोलती हुईं नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भाई की हल्दी सेरेमनी में बन ठनकर पहुंच रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी सास संग ट्विनिंग किया हुआ है। वहीं देसी गर्ल हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते बोलते हुए नजर आ रही हैं। पीसी का ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-" कितनी डाउन तो एअर्थ है" दूसरे ने लिखा-"बहुत प्यारी लग रही है देसी गर्ल" तीसरे ने लिखा-ख़ुशी देखो बहन की।

End of Feed