जरीन खान की मौत पर प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धाजंलि

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड एक्टर जायेद खान और सुजैन की मां जरीन खान का निधन हो गया है। इस खबर से सभी को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग जरीन खान को श्रद्धाजंलि दे रही हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने जरीन खान की मौत पर दुख जताया है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर...

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड अदाकारा और जायेद खान की मां जरीन खान की मौत हो गई है। 81 साल की उम्र में जरीन ने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जरीन खान को तमाम लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने जरीन खान की मौत पर दुख जताया है।

zarine khan death

pic credit-priyanka chopra instagram

प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यादें ताजा कीं और जरीन खान को दिल छूने वाला ट्रिब्यूट दिया। प्रियंका ने जरीन की फोटो शेयर की और लिखा, 'आपको हमेशा सबसे ज्यादा खुशी और गजब की ऊर्जा के साथ याद रखूंगी। आपकी बहुत कमी खलेगी, जरीन आंटी। बता दें कि जरीन और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बहुत करीबी दोस्त थीं। इसके अलावा करण जौहर और काजोल ने भी स्टोरी लगाकर जरीन खान की मौत पर दुख जताया है। करण जौहर ने लिखा, 'परिवार के साथ प्रार्थना और विचार... जरीन आंटी सबसे दयालु और गर्मजोशी वाली थीं, उनकी कमी उनके अपनों को बहुत खलेगी, जो बहुत सारे थे।' काजोल ने लिखा, 'कितना दर्दनाक नुकसान... हैरान और दुखी हूं। पूरे परिवार को गहरी संवेदना और प्रार्थना।'

pic credit- priyanka chopra instagam

जरीन खान का हुआ अंतिम संस्कार

संजय खान की पत्नी जरीन खान की अंतिम यात्रा में कई सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। जिसमें जायद खान हाथ में मटकी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और वे तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में नजर आई थी। जरीन खान की एक्टिंग के लोग दीवाने थे।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed