Priyanka Chopra Latest Pics: करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। इस व्रत में महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं। बॉलीवुड और टीवी के सेलेब्स ने भी करवा चौथ धूमधाम से मनाया है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की नई फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर सभी लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर...
pic credit- priyanka chopra instagram
प्रियंका चोपड़ा ने पति संग मनााय करवा चौथ
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में पति निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटोज में प्रियंका सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग लाल चूड़ियों और इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं निक व्हाइट कुर्ता में स्टाइलिश लग रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, सरप्राइज डैडी वापस आ गए बीच टूरिंग के व्यस्त शेड्यूल में, वो हर साल करवा चौथ मेरे साथ मनाने घर लौट आते हैं। जब मेरी सास मुझे एक दिन पहले सर्गी भेजती हैं और मेरी मां व्रत खोलने के लिए विकास खन्ना के बनाए स्वादिष्ट खाने लाती हैं... यही तो मेरे सपनों का सच है। मेरे सच्चे चांद, तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार।' प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और उसी साल जोधपुर में शादी रचा ली थी। कपल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम दिग्गज लोग शामिल हुए थे। प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया और माता-पिता बने। प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर कपल गोल्स देते रहते हैं। प्रियंका की हर अदा पर निक जोनस फिदा है।
