Priyanka Chopra और Sophie Turner ने एक दूजे को किया अनफॉलो, तलाक लाया देवरानी-जेठानी के रिश्ते में खटास

Priyanka Chopra-Sophie Turner Unfollowed Each Other: हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है की प्रियंका चोपड़ा ने अपनी देवरानी सोफी टर्नर को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं की इस रिश्ते में आई खटास जो जोनस का तलाक है।

Priyanka Chopra-Sophie Turner Unfollowed Each Other: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में इन दिनों एक्ट्रेस के ससुराल यानी निक जोनस के घर में काफी उथल पुथल मची हुई है। दरअसल जल्द ही एक्ट्रेस के जेठ जो और जोनस और सोफी टर्नर तलाक लेने जा रहे हैं। ऐसे में इस खबर को सुन कई फैंस को बेहद दुख हुआ है। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है की प्रियंका और सोफी के बीच भी इस तलाक के कारण बड़ी दीवार खड़ी हो चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Priyanka Chopra and Sophie Turner Unfollowed Each Other On Social Media

पिछले ही महीने जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने अपने तलाक की घोषणा सभी के सामने की थी, जिसके बाद कई लोगों को शॉक भी लगा। दोनों ने आपसी सहमति से अपने इस 4 साल की शादी को तोड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में अब जोनस परिवार काफी परेशानियों का सामना कर रहे है। अब हाल ही में देखा गया की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और सोफी ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ ये ही नहीं प्रियंका अब 'गेम्स ऑफ थ्रोन' के पेज को अनफॉलो नहीं करती है।

End of Feed